जो
दर्द के मारे होते हैं,
हमदर्द हमारे
होते हैं !
जब भंवर में
कश्ती आती है,
तिनको
के सहारे होते हैं !
ये अश्क हैं दिल
का ज़ाइक़ा,
मीठे
कभी खारे होते
हैं !
जब
इश्क़ किसी से होता है,
गर्दिश में
सितारे होते हैं !
लहरों
का ठिकाना कोई नहीं,
कश्ती के किनारे होते
हैं !
वो
जीत नहीं सकते दुनिया,
जो
खुद से हारे होते हैं !
दिल में अगर हो कोई जुनूँ,
आँखों
में शरारे होते
हैं !
'फ़राज़' नज़र बना के रख,
क़िस्मत के इशारे होते
हैं !
||| फ़राज़ |||
हमदर्द= A Sympathizer, A Fellow, Sufferer
Partner In Adversity
भंवर=
Vortex,
Whirlpool
अश्क=
Tears
ज़ाइक़ा= Flavor, Sense Of Taste, Savor
खारा= Salty, Brackish
गर्दिश= Revolution, Circulation,
Misfortune
कश्ती= A Boat, A Ship,
किनारा=
Coast,
Sea-Shore, Bank
जुनूँ= Frenzy/ Madness/ Infatuation
शरारा= Spark Of Fire, A Flash, A Gleam
क़िस्मत= Fate, Fortune, Destiny
इशारा= Gesture, Sign, Hint