bahaar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bahaar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 25 जून 2018

जुनूँ !!!

कोई और जुनूँ न हुआ इस शिद्दत की तरह,
तू लगने लगा है मुझको मोहब्बत की तरह !

माना कि मैं बुरा हूँ तो चल बुरा ही सही,
मुझे न छोड़ पायेगा तू बुरी आदत की तरह !

तेरे नाज़-नख़रों के सवाली और भी होंगे,
कौन चाहेगा तुझे मेरी चाहत की तरह !

तेरी गर्दिश मेरे दिल में है धड़कन जैसी,
तेरा एहसास इतवार की फ़ुर्सत की तरह !

बेचैनियाँ यूँ तो हैं दो जहान की मुझको,
तू पुर-सुकूँ किसी नेक सोहबत की तरह !

तेरे ख़याल से मन में बहार आ जाती है,
तू साथ है तो ज़िन्दगी है जन्नत की तरह !

यूँ तो ‘फ़राज़’ ने कमाए हैं इल्ज़ाम कई,
कभी तू भी तो मुझपे आ किसी तोहमत की तरह !

 ||| फ़राज़ |||

जुनूँ= Frenzy/ Madness/ Infatuation
तरह= Manner, Mode
शिद्दत= Force, Vehemence, Severity
नाज़-नख़रों=  Pride, Grace And Tantrums
सवाली= A Beggar, A Petitioner
गर्दिश= Rotation, Circulation
एहसास= Feeling
फ़ुर्सत= Leisure, Rest
बेचैनियाँ= Restlessness.
जहान= World
पुर-सुकूँ= Peaceful
नेक= Good, Virtuous.
सोहबत= Company
बहार= Spring, Bloom
इल्ज़ाम= Blame
तोहमत= Allegation, Accusation