ख़बरें तो हैं पुरानी, इश्तिहार है नया,
तारीख़ पढ़ के जाना, अख़बार है नया !
तफ़सील हर सितम की
फ़िर से बताइए
एक
दर्द पुराने का ग़मख़्वार है नया !
शायद
में कहानी में मोड़ आएगा,
फ़िर
मेरी दास्ताँ में किरदार नया
है !
जो चाहे अपने दिल की क़ीमत वसूलिये
सामान
है पुराना, ख़रीदार है नया !
!
दिल
से लगे हो उनकी जाँ पे नहीं बने ,
ज़्यादा
न रूठिए अभी वो यार है नया !
मेरी तड़प में उनको कितना क़रार है
हर
बार उन लबों पे इंकार है नया ! !
'अल्फ़ाज़' वो आते हैं, जी भर के देखिये ,
आँखों की रुत में मौसम-ए-बहार है नया !
||| अल्फ़ाज़ |||
ख़बर = News, Information, समाचार, संदेश
इश्तिहार = Advertisement, विज्ञापन,
तारीख़ = Date, दिनांक, तिथि
अख़बार = Newspaper, समाचारपत्र
तफ़सील = Analysis, Detail, Particulars, विवरण
सितम
= Oppression,
Outrage, Injustice, Tyranny, अत्याचार
ग़मख़्वार
= Consoler, Sympathizer,
Comforter
दास्ताँ
= Story, Tale, कथा
किरदार
= Character, चरित्र
क़ीमत
= Price, Value, मूल्य
ख़रीदार
= Purchaser, Buyer, ग्राहक
जाँ=
Life, जीवन
यार
= Beloved, Friend,
क़रार
= Peace, Tranquility, आराम
लब
= Lips, होंठ, अधर
इंकार = Denial,
Refusal, अस्वीकार
रुत
= Season, Weather, मौसम
मौसम-ए-बहार
= Spring Season, बसंत ऋतु