Musalmaan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Musalmaan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 28 नवंबर 2018

दुआ

नीयत का साफ़दिल का सच्चा हो जाऊँ,
ऐ काश कि मैं फ़िर से बच्चा हो जाऊँ !

मज़हब का मज़हब से कोई झगड़ा न रहेगा,
तू सही हिन्दू बनमैं सही मुसलमाँ हो जाऊँ !

लिखा है बहुत सोच के ये राज़-ए-मग़फ़िरत,
हो जाऊँ जन्नती अगर मैं इंसाँ हो जाऊँ !

मेरे लिए बनाया है अल्लाह ने सबकुछ,
पी जाऊँ समंदर अगर मैं तिश्ना हो जाऊँ !

लोगों को तो ख़ुदा से भी शिकायत है आजकल,
मुझसे भी रहेगीचाहे मैं जितना अच्छा हो जाऊँ !

ज़िन्दा रहूँगा मैं सदा अशआ' में अपने,
हो जाऊँ मैं दफ़्न चाहे मैं धुआँ हो जाऊँ !

जी-हुज़ूरी का दौर है 'अल्फ़ाज़इस क़दर,
कि तोड़ दिया जाऊँ अगर मैं आईना हो जाऊँ !

||| अल्फ़ाज़ ||| 

नीयत = Intention, Purpose
मज़हब = Religion 
मुसलमाँ = The Muslim
राज़-ए-मग़फ़िरत = Secret Of Absolution/Pardon/Forgiveness
जन्नती= Dweller In Paradise
इंसाँ= Human Being, Mankind
तिश्ना = Thirsty, Insatiable, Eagerly
शिकायत = Complaint
अशआ'र= Couplets
दफ़्न= Burial
जी-हुज़ूरी= Yes Man; Sycophancy; "Yes Your Honour"
दौर= Age, Era, Time

क़दर= So Much, To Such A Degree

शनिवार, 3 नवंबर 2018

मंज़र

एक सवाल में उलझा हूँ उम्र भर से मैं,
कि मंज़र गुज़र जाता है या मंज़र से मैं !

यहाँ अभी न हिंदू
, न मुसलमान हूँ मैं,
शहर मुझसे अजनबी है और शहर से मैं !

इंसान से तो सीखा है ख़ुदगर्ज़ होना,
सख़ावत तो सीखा हूँ शजर से मैं !

मैं कहीं रहूँदिल तो घर पे रहता है,
न घर मुझसे दूर है, न घर से मैं !

कोई माटी का तो कोई बुत तसव्वुर का,
डरता हूँ अपने ही बनाये डर से मैं !

वो आ के थम जाएगी मेरे साहिल पर,
उम्मीद लगाये बैठा था एक लहर से मैं !

हर मील का पत्थर ये गवाही देगा,
कि सफ़र मुझसे था या सफ़र से मैं !

मर्तबे बिकते नहीं हैं  बाज़ारों में,
'अल्फ़ाज़बना हूँ अपने हुनर से मैं !

||| अल्फ़ाज़ |||

मंज़र= Scene, View
ख़ुदगर्ज़= Selfish
सख़ावत= Generosity
शजर= Tree
माटी= Mud, Clay, Silt
बुत= Idol
तसव्वुर= Imagination
मर्तबा= Account, Class, Degree, Office
हुनर= Art, Skill, Talent

मंगलवार, 31 जुलाई 2018

ख़ुश-ख़बर !

नया मौसम हो जातू ख़ुश-ख़बर हो जा,
बारिश की तरह फ़सलों को मयस्सर हो जा !

जलना है तो यूँ जल कि उजाला हो,
हर एक अँधेरे में तू मुनव्वर हो जा !

तेरी ख़बर भी पूछेंगे ये ख़बरवाले,
बस एक बार तू ख़ुद से बा-ख़बर हो जा !

कोई नक़्श-ए-क़दम जहाँ तक पहुँचे न हों,
ऐसी मंज़िल का तू रहबर हो जा !

मेरी क़ौम फ़िर से सर-बुलंद हो जायेगी,
 मुसलमां तू फ़िर से मोतबर हो जा !

ये दुनिया इतनी बुरी भी तो नहीं है
ख़ुशी ढूँढनी है तो तू ख़ुश-नज़र हो जा !

सुकूँ बिकता नही है 'फ़राज़बाज़ारों में,
मस्त रहना है तो तू क़लन्दर हो जा !

||| फ़राज़ |||

ख़ुश-ख़बर= Good News
फ़सल= Crops
मयस्सर= Available
मुनव्वर= Illuminated, 
ख़बर= News
ख़बर-वाले= News Media
बा-ख़बर= Aware, Informed
नक़्श-ए-क़दम= Footsteps, Footprints
रहबर= Guide
क़ौम= Tribe, Race, Community
सर-बुलंद= Eminent, Glorious.
मुसलमां= The Muslim
मोतबर= Trust-Worthy, Reliable
ख़ुश-नज़र= Positive-Sighted
सुकूँ= Peace
क़लन्दर= Ascetic, One Who Has Abandoned Wealth And Worldly Pleasures


शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

सियासत !!!

उन्हें क्यूँ डर है लोगों सेकि कोई मार डालेगा,
सियासतदानों की इतनी हिफ़ाज़त भी नहीं अच्छी !

लड़ा कर के मज़ाहिब कोतमाशा देखने वालों,
इबादतगाह पर इतनी सियासत भी नहीं अच्छी !

वो हिन्दू या मुसलमां हो. कोई कलमा वो पढ़ता हो,
ग़लत इंसान से तो मुसाफ़त भी नहीं अच्छी !

ज़बाँ का लाख मीठा हैमगर नीयत का खोटा है,
फ़रेबी हुक्मरानों की इताअत भी नहीं अच्छी !

कहाँ इंसाफ़ मिलना हैअदालत भी तो उनकी है,
कि इस सरकार से इंसाफ़ की चाहत भी नहीं अच्छी !

कलम की खाते हो तो तुम कलम की लाज भी रखो
सफ़ेदपोशों की इतनी ख़ुश-किताबत भी नहीं अच्छी !

ठगे जाते हैं वो अक्सरजो नीयत साफ़ रखते हैं !
'फ़राज़इस दौर में इतनी शराफ़त भी नहीं अच्छी !

||| फ़राज़ |||

सियासतदान= Politician
हिफ़ाज़त= Protection
मज़ाहिब= Religions 
इबादतगाह= Place Of Worship
सियासत= Politics
कलमा= Word, Saying, The Muslim Confession Of Faith
मुसाफ़त= To Join Hands, To Join In a League,  To Unite, 
ज़बाँ= Tongue, Speech
फ़रेबी= Fraud, Cheat, Dishonest
हुक्मरान= Rural, King
इताअत= Obedience, Submission.
इंसाफ़= Justice
सफ़ेदपोश= White-Collar
ख़ुश-किताबत= To Write Nice Things

बुधवार, 20 जून 2018

डर !!!

तेरे ख़्वाब के पूरा होने से डर जाता हूँ,
मैं फ़िर से अधूरा होने से डर जाता हूँ !

परछाइयाँ भी तो साथ छोड़ जाती हैं,
मैं अब अँधेरा होने से डर जाता हूँ !

सच बात कहता हूँ तो लोग रूठ जाते हैं,
आजकल आईना होने से डर जाता हूँ !

बे-वजह ही मुझपे इल्ज़ाम लग जाते हैं,
अब तो मुसलमां होने से डर जाता हूँ !

जानता हूँ कि बिछड़ने का दर्द क्या है,
लोगों के अपना होने से डर जाता हूँ !

तुम वो नहीं रहे जो तुम हुआ करते थे,
मैं फ़िर से तुम्हारा होने से डर जाता हूँ !

कोई भी तो दिल से अच्छा नहीं कहता,
इस दौर का हुक्मराँ होने से डर जाता हूँ !

अपनी कलम पे बंदिश मैं लगा नहीं सकता,
मैं अपने बे-ज़बां होने से डर जाता हूँ !

अख़बार की सुर्ख़ियोँ जब मैं पढ़ता हूँ,
'फ़राज़' मैं अच्छा होने से डर जाता हूँ !

||| फ़राज़ |||

ख़्वाब = Dream
बे-वजह = Without Cause
इल्ज़ाम = Blame
मुसलमां = The Muslim
दौर = Era, Age
हुक्मराँ = Ruler
बंदिश = Closure, Stoppage
बे-ज़बां = Tongue less, Speechless.
सुर्ख़ियाँ = Headlines.

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018

!!! बराह-ए-रास्त !!!

बराह-ए-रास्त की कोई  नई तद्बीर लेकर आ !
नया है ख़्वाब तो कोई नई ताबीर लेकर आ,

बदलते वक़्त को दरकार हैं बदले हुए तेवर,
नया ग़ालिब, नया ख़ुसरो, नया तू मीर लेकर आ !

ज़ख़्म गुजरात के दंगों के मैं बेशक़ भुला दूंगा,
जो  है दुश्मन के ब्ज़े में, तू वो कश्मीर लेकर आ !

तेरे खंजर के हर एक पैंतरे का इल्म है मुझको,
मुझे गर क़त्ल करना है, तो तू शमशीर लेकर आ !

बहुत रुसवा मुसलमां है ख़ुदारा इस ज़माने में,
जो पैग़म्बर नहीं मुम्किन, तो कोई पीर लेकर आ !

ये दौर-ए-नाफ़्सा-नाफ़्सी है, किसे सरदार हम मानें
ख़ुदा इस दौर में भी हज़रत-ए-शब्बीर लेकर आ !

मुझे भी कर्बलावालों के जैसी मौत हासिल हो,
बुलंद आवाज़ में तू नारा-ए-तकबीर लेकर आ !

करेगा ख़ुद को जब हासिल, तभी हो पाएगा कामिल,
'फ़राज़' अपने जुनूँ की तू नई तफ़सीर लेकर आ !

|||फ़राज़|||


बराह-ए-रास्त= Directing/ Guiding path. The Right Way.
ख़ातिर= for the sake of.
तद्बीर= Advice, Solution, Arrangement, Order.
ख़्वाब= Dream
ताबीर= Interpretation.
दरकार= Required.
तेवर= Attitude.
ग़ालिब= Mirza Ghalib, born Mirza Asadullah Baig Khan, was a prominent Urdu and Persian-language poet during the last years of the Mughal Empire. He used his pen-names of Ghalib and Asad.
ख़ुसरो= Ab'ul Hasan Yamīn ud-Dīn Khusrau, better known as Amīr Khusrow Dehlavī, was a Sufi musician, poet and scholar from the Indian subcontinent. He was an iconic figure in the cultural history of the Indian subcontinent.
मीर= 'Meer Muhammad Taqi Meer ', whose takhallus was Mir, was the leading Urdu poet of the 18th century, and one of the pioneers who gave shape to the Urdu language itself.
बेशक़= Doubtless
क़ब्ज़ा= Possession
रुसवा= Dishonored, Despondent.
मुसलमां= The Muslims
ख़ुदारा=  God.
ज़माना= Era, Time, Age.
पैग़म्बर= Prophet
मुम्किन= Possible, Practical
पीर= Saint, Mystic.
दौर-ए-नाफ़्सा-नाफ़्सी= Era/ Time of selfishness.
सरदार= Chief, Leader
दौर= Age, Era.
हज़रत-ए-शब्बीर=  Al-Ḥusayn ibn Ali ibn Abi Talib ( Hazrat Imam Hussain (A.S.)), was a grandson of the Islamic Nabi Muhammad (S.A.W.), and son of Ali ibn Abi Talib (Hazrat Ali A.S.). In order to preserve The Islam, he achieved martyrdom in a holy war against the evil Yazid and his army.
कर्बलावाले= the people who fought along with Hazrat Imam Hussain (A.S.) against the Yazid Army and achieved martyrdom for the prevention of Islam.
बुलंद= Raised, Loud.
नारा-ए-तकबीर= Shout of 'God is great'
खंजर= Dagger, Knife.
पैंतरे= Stratagems, Tricks.
इल्म= Knowledge, Information.
गर= If.
क़त्ल= Murder
शमशीर= Sword
कामिल= Perfect, complete
जुनूँ= Passion, Obsession, Frenzy, Madness,
तफ़सीर= Explanation, Commentary

रविवार, 14 जनवरी 2018

आरज़ी !!!

माना कि शग़्ल है ये बंद आँखों का,
झूठा ही सहीशुक्र है एक ख़्वाब तो है !

नज़र भर देख लेने में भला हर्ज भी क्या है,
कि आरज़ी ही सहीरु-ब-रु सराब तो है !

अब तलक तो यही सोच कर संभाल रखा है,
कि सूखा ही सही, मगर ये वही गुलाब तो है !

मेरी ही चाहत थी कि सबकुछ मुझे बेपनाह मिले,
अब दर्द-ए-दिल है तो क्या हुआबेहिसाब तो है !

दिल-ए-बर्बाद को डर था कि जी पायेंगे कैसे,
और हमने दिल को समझायाकि शराब तो है !

क्या महज़ इस तर्क पे मैं तुझे मुसलमां कह दूं ?
कि तू शराबी है तो क्याअहल-ए-किताब तो है ?

शायद ख़ुदा मुझे अभी इतना भी नहीं भूला है,
कि राहतें न सही तो क्यामुझपे अज़ाब तो है !

कुछ तो सीखेगा हुनर 'फ़राज़तू हर शय से,
कि रू-ब-रु साहिल नहीं तो क्यासैलाब तो है !

|||फ़राज़|||

शग़्ल= Hobby
शुक्र= Thank
ख़्वाब= Dream
हर्ज= Loss, Harm, Trouble
आरज़ी= Temporary.
रू-ब-रु= In front of, Face to face.
सराब= Mirage, Illusion. 
तलक= Till
बेपनाह= Boundless, Limitless, Unlimited, Unending.
दर्द-ए-दिल= Heart's Grief,
बेहिसाब= Countless, Unlimited, Excessive.
दिल-ए-बर्बाद= Ruined heart.
महज़= Merely, Only.
तर्क= Argument, Supposition, Reasoning.
मुसलमां= The Muslim
अहल-ए-किताब= People of the divine book (Referring to The Muslim, The Jews, The Christians, and The Zoroastrians)
राहतें= Rest, Comfort, Ease.
अज़ाब= Torment, Agony.
हुनर= Art, Skill, Knowledge.
शय= Things, Object.
साहिल= The sea-shore, Beach, Cost.
सैलाब= Flood, Deluge, Inundation, Torrent.