hifazat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hifazat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

सियासत !!!

उन्हें क्यूँ डर है लोगों सेकि कोई मार डालेगा,
सियासतदानों की इतनी हिफ़ाज़त भी नहीं अच्छी !

लड़ा कर के मज़ाहिब कोतमाशा देखने वालों,
इबादतगाह पर इतनी सियासत भी नहीं अच्छी !

वो हिन्दू या मुसलमां हो. कोई कलमा वो पढ़ता हो,
ग़लत इंसान से तो मुसाफ़त भी नहीं अच्छी !

ज़बाँ का लाख मीठा हैमगर नीयत का खोटा है,
फ़रेबी हुक्मरानों की इताअत भी नहीं अच्छी !

कहाँ इंसाफ़ मिलना हैअदालत भी तो उनकी है,
कि इस सरकार से इंसाफ़ की चाहत भी नहीं अच्छी !

कलम की खाते हो तो तुम कलम की लाज भी रखो
सफ़ेदपोशों की इतनी ख़ुश-किताबत भी नहीं अच्छी !

ठगे जाते हैं वो अक्सरजो नीयत साफ़ रखते हैं !
'फ़राज़इस दौर में इतनी शराफ़त भी नहीं अच्छी !

||| फ़राज़ |||

सियासतदान= Politician
हिफ़ाज़त= Protection
मज़ाहिब= Religions 
इबादतगाह= Place Of Worship
सियासत= Politics
कलमा= Word, Saying, The Muslim Confession Of Faith
मुसाफ़त= To Join Hands, To Join In a League,  To Unite, 
ज़बाँ= Tongue, Speech
फ़रेबी= Fraud, Cheat, Dishonest
हुक्मरान= Rural, King
इताअत= Obedience, Submission.
इंसाफ़= Justice
सफ़ेदपोश= White-Collar
ख़ुश-किताबत= To Write Nice Things

मंगलवार, 17 जुलाई 2018

तमन्नाई !!!

तमन्नाई हम उस नज़र के हैं,
जिसपे परदे जहान भर के हैं !

काश कट जाये मेरा सर वतन के लिए,
कुछ अरमान तो मेरे भी सर के हैं !

अच्छाई की शोहरत में उम्र लगती है,
मगर पंख लगते बुरी ख़बर के हैं !

क्या मेरे गाँव सा सुकून वहां मिलता है?
आप ही बताइए, आप तो शहर के हैं !

अल्लाह नहीं रहता सिर्फ़ मस्जिद में,
न ही भगवान सिर्फ़ मंदिर के हैं !

जिनकी हिफ़ाज़त में इंसान लगे रहते हैं,
बेशक वो ख़ुदा महज़ पत्थर के हैं !

शायद कोई अपना ही तेरा क़ातिल होगा,
तेरी पीठ पर निशान ख़ंजर के हैं !

मत पूछिये कि मेरे ग़म का सबब क्या है,
फ़राज़ये रंज तो अब उम्र भर के हैं !

||| फ़राज़ ||| 

तमन्नाई= Requester
वतन= Abode, Native Country
अरमान= Wish, Desire
शोहरत= Renown, Fame
सुकून= Peace 
हिफ़ाज़त= Protection
बेशक= Doubtless
महज़= Only, Merely
क़ातिल= Murderer
निशान= Mark, Impression, A Clue
ख़ंजर= Knife, Dagger
ग़म= Sorrow, Grief
सबब= Cause, Reason

रंज= Sorrow

रविवार, 4 मार्च 2018

!!! नाम-ए-फ़राज़ !!!

बहुत एहतियात से ख़यालों को चुनता हूँ मैं,
नाम-ए-फ़राज़ के भी कुछ आदाब हुआ करते हैं !

ख़ुदा की क़ुदरत को कभी ग़ौर से देखिये,
ज़र्रे-ज़र्रे में छुपे आफ़ताब हुआ करते हैं !

ऐलान किया करती है हर एक मंज़िल,
कोशिश करने वाले ही कामयाब हुआ करते हैं !

ख़ुदा ही जाने कि रूह से क्या तक़ाज़े होंगे, 
हमसे तो ज़िन्दगी के भी हिसाब हुआ करते हैं !

ज़िन्दगी सो कर गुज़ार दें, जो तेरा ख़्वाब मिले, 
ख़्वाबों ही में मुकम्मल कुछ ख़्वाब हुआ करते हैं !

ये दो जहाँ की फ़िक्रें हों आपको मुबारक,
हम तो फ़ाक़ा-मस्ती में ही सैराब हुआ करते हैं !

कांटो से नफ़रत करने वाले ये क्यूँ भूल जाते हैं,
कि काँटों की हिफ़ाज़त में ही गुलाब हुआ करते हैं !

कभी 'फ़राज़' की ग़ज़ल को पढ़कर देखो,
शोरफ़ा किस तरह बेनक़ाब हुआ करते हैं !

||| फ़राज़ |||

एहतियात= Care, Caution, Precaution
ख़याल= Thought
नाम-ए-फ़राज़= Name Of Faraz (Referring to the legendry Urdu Poet To Ahmad Faraz)
आदाब= Etiquettes, Manners
ख़ुदा= God.
क़ुदरत= The Universe, Creation
ग़ौर= Deep Thought, Reflection, Deliberation
ज़र्रे-ज़र्रे= Atom, Particles.
आफ़ताब= The Sun
ऐलान= Announcement, Proclamation
मंज़िल= Destination
कोशिश= Effort, Attempt, Endeavour, Try
कामयाब= Successful
रूह= Soul, Spirit, The Vital Principle
तक़ाज़े= Demands, Pressing Settlements, Urges.
हिसाब= Computation, Calculation, Account
गुज़ार= To Pass
ख़्वाब= Dream
मुकम्मल= Complete
जहाँ= World, Universe
फ़िक्रें= Worries, Thoughts
मुबारक= Auspicious, Congratulation
फ़ाक़ा-मस्ती= Cheerfulness In Adversity
सैराब= Fulfilled
नफ़रत= Hate
हिफ़ाज़त= Guarding, Preserving, Custody, Protection
शोरफ़ा= Nobles, Gentlemen
बेनक़ाब= Unveiled, Unmask






शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

नसीहत !!!

वो लूट लेता है दिल के अमीरों को,
धड़कनों के ख़र्च में किफ़ायत रखना !

बड़ी बेबाक़ियाँ हैं उन दो निगाहों में,
दिल-ए-नादाँ की ज़रा हिफाज़त रखना !

नज़र तो नज़र है, बदल भी सकती है,
उधार के ख़्वाबों की न हसरत रखना !

कोई लौटा नहीं कभी इश्क़ की राहों से,
हुस्न वालों से तू न कोई रग़बत रखना !

आग के दरिया में उतरने वाले सुन ले,
याद तू दानिश्वरों की नसीहत रखना !

हर मोड़ पर घेर लेंगे तुझे इल्ज़ामदराज़,
उसकी गलियों से न कोई सोहबत रखना !

|||फ़राज़|||

किफ़ायत= Parsimony
बेबाक़ियाँ= Boldness
रग़बत= Inclination, Wish, Interest
दानिश्वर= Learned, Wise, Sagacious.
इल्ज़ामदराज़= Blamers.










बुधवार, 7 जून 2017

इश्क़-ए-तिजारत !!!


हम फूल से ज़ख़्मी हो बैठे,
काँटों की शिक़ायत क्या करते !
हाकिम ही मेरा जब मुजरिम है,
हम अपनी वक़ालत क्या करते !

लुटना ही दिलों की क़िस्मत है,
हम दिल की हिफ़ाज़त क्या करते !
इल्ज़ाम तेरे सब हम पर हैं,
हम और सख़ावत क्या करते !

तू दर्द-ओ-सितम का सौदागर,
हम इश्क़-ए-तिजारत क्या करते !
तू ख़ुद की इबादत करता है,
हम तुझसे मोहब्बत क्या करते !

|||फ़राज़|||

हाकिम= Judge, Ruler, Master
मुजरिम= Sinner, Culprit, Offender
वक़ालत= Advocacy
सख़ावत= Generosity
इश्क़-ए-तिजारत= Trade/ Commerce of love

मंगलवार, 7 मार्च 2017

वो इन्सान है आख़िर !!!

लुटा दिल देख कर अपना
तू क्यूँ हैरान है आख़िर,
लुटेरा तेरी दुनिया का
तेरी ही जान है आख़िर,
बनाया था ख़ुदा जिसको
कभी तूने मोहब्बत का,
बदल जाना ही फ़ितरत थी
कि वो इन्सान है आख़िर !
 
कि हर तस्बीह में हमने
तेरा ही नाम दोहराया,
सदाएं लाख तुझको दीं
तू फ़िर न लौट कर आया,
तू दामन में जगह दे दे
मेरी आंसू के मोती को,
ज़रा रख ले हिफ़ाज़त से
तेरी पहचान हैं आख़िर !
 
सर-ए-शमशीर के जैसी
रिवायत थीं ज़माने की,
हमें थी तोड़ने की ज़िद
तुम्हें आदत निभाने की,
तेरी मनमानियों की पैरवी
करते रहे दिल से,
यही आग़ाज़ मेरा था
यही अंजाम है आख़िर !!!

||| फ़राज़ |||  

आख़िर= After All, At The End
फ़ितरत= Nature
तस्बीह= Rosary, Chaplet Of Beads, String Of Beads
सदाएं= Voices
दामन= Hem, Border
हिफ़ाज़त= Guarding, Preserving, Custody, Protection
सर-ए-शमशीर Edge Of The Sword.
रिवायत= Traditions, Norms
पैरवी= Prosecution, Recommendation.
आग़ाज़= Starting, Beginning, Genesis
अंजाम= End, Fate