मुफ़्लिसी में अमीरी का हुनर होना भी दीन है,
अपने हालात पर सब्र होना भी दीन
है !
यूँ तो इन्सान की फ़ितरत है ख़्वाहिश करना,
अपनी
चादर पैरों के बराबर होना भी दीन है !
सारे आलम का इल्म हो, ये ज़रूरी तो नहीं,
पड़ोसी
की ख़ैर-ख़बर होना भी दीन
है !
इस मादर-ए-ज़मीं के कुछ क़र्ज़ तो चुका,
घर
के आँगन में शजर होना भी दीन
है !
ख़ाना-ए-काबा की ज़ियारत हो, ये ज़रुरी तो नहीं,
माँ-बाप
पर मोहब्बत की नज़र होना भी दीन है !
यूँ तो हर इन्सान से गुनाह हो ही जाता है,
मगर
दिल में अल्लाह का डर होना भी दीन है !
संग-ए-मरमर के महलों से भी जन्नत नहीं मिलती,
क़ब्रिस्तान में मिट्टी
की क़ब्र होना भी दीन
है !
इतना महँगा भी तो नहीं है नेक सलाह देना,
भटके
हुओं का रहबर होना भी दीन
है !
नज़र को ख़ुदा की तलाश तो हरगिज़ रही है,
मगर अक़ीदे का बे-नज़र होना भी दीन है !
अल्लाह को पसंद है 'अल्फ़ाज़' नदामत करना,
अपनी लग़्ज़िशों की ख़बर होना
भी दीन है !
||| अल्फ़ाज़ |||
मुफ़्लिसी= Poverty
हुनर= Talent
दीन= Religion, Belief
हालात= State, Condition, The Present Time
सब्र= Patience, Endurance
फ़ितरत= nature
ख़्वाहिश= wish, request, inclination, will
फ़ितरत= nature
ख़्वाहिश= wish, request, inclination, will
आलम= The Universe, World.
इल्म= Knowledge
ख़ैर-ख़बर= News About Well Being
मादर-ए-ज़मीं= Mother Earth
क़र्ज़= Debt
शजर= Tree
ख़ाना-ए-काबा= The Kaaba Is A Building At The Centre Of Islam's Most Important Mosque, Al-Masjid Al-Ḥarām, In The Hejazi City Of Mecca, Saudi Arabia. It Is The Most Sacred Site In Islam.
ज़ियारत= Pilgrimage, Visiting A Shrine
संग-ए-मरमर= Sang-E-Marmar, The White Stone, Used To Build Taj Mahal, Comes From A Pyramidal Peak In The Batura Muztagh, At The End Of A Spur Ridge Running Southwest From Pasu Sar In Pakistan. It Lies Between The Muchuhar Glacier, On The West, And The Shispare (Or Hasanabad) Glacier On The East.
महल= A Mansion Or Palace.
क़ब्रिस्तान= Cemetery, Graveyard
क़ब्र= Grave
नेक= Good, Virtuous.
सलाह= Advice
रहबर= Guide
तलाश= Search
हरगिज़= Ever
अक़ीदा= Fundamental Doctrine Of Belief, Tenet
बे-नज़र= Without Sight,
पसंद= Likeness, Preference
नदामत= Regret, Repentance, Shame
लग़्ज़िश= Blunder, Error, Mistake