छत, खिड़की और दीवारे हैं,
घर
में हो के बंजारे हैं !
उन
आँखों में सच्चाई है,
जिनमें अश्क़ों के धारे हैं
!
ये
अश्क़ हैं तेरी यादों के,
कुछ
मीठे हैं, कुछ खारे हैं !
उनके
वादे और उनके ख़त,
अब
काग़ज़ के तय्यारे हैं !
हो
कर भी साथ नहीं होते,
इक दरिया के दो किनारे हैं !
सब
रिश्ते परखे जाएँगे,
गर्दिश में अभी सितारे हैं !
'अल्फ़ाज़' सुलगते हैं क्यूंकि,
दिल
में जलते अंगारे हैं !
||| अल्फ़ाज़ |||
बंजारा
= Gypsy, Homeless
अश्क़
= Tear
धारा
= Current, A Stream
खारा
= Salty
तय्यारा
= Airplane, Aerostat
दरिया
= River
किनारा
= Coast, Bank
गर्दिश
= Circulation, Misfortune