rang-e-gham-e-yaar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
rang-e-gham-e-yaar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

!!! रंग !!!

अब तो हर मौसम में
ज़रा और फीका पड़ जाता है,
रंग बालों का,
रंग ख़यालों का
और,
रंग मलालों का !

उस दीवार-घड़ी ने
बदलते देखे हैं 
कैलेण्डर,
न जाने कितने सालों के  !
सोचता हूँ कि वक़्त न सही,
इस बार
घड़ी ही बदल दूँ !

उस खिड़की पर भी
बदले जा चुके हैं
कई पुराने परदे,
लेकिन
तुम्हारे होने का एहसास
बाक़ी है
उस तकिये में,
और मुझमें !

मैं ख़ुद को तसल्ली दूँ,
या ख़ुद से ही मैं जंग करूँ !
ऐ-रंग-ए-ग़म-ए-यार,
बता क्या मैं तेरा रंग करूँ !

||| फ़राज़ |||

मौसम= season
ज़रा= A bit
फीका= Insipid, Faded, Languid
ख़यालों= Thoughts
मलालों= Regrets.
सालों= Years.
वक़्त= Time
परदे= Veil
एहसास= Feeling
तकिया= Pillow
ख़ुद= Self
तसल्ली= Solace, Consolation
जंग= Battle, War
रंग-ए-ग़म-ए-यार= Color of beloved's sorrow.