बस
शर्त ये है, तुम साथ चलो,
कितना, ये कभी तय कर लेंगे !
मैं शर्त कोई फ़िर से रख दूँ,
कहना, कि कभी तय कर लेंगे !
लम्हें है मिलन के, प्यार करो,
झगड़ों को कभी तय कर लेंगे !
फ़िलहाल रिवाजों को तोड़ो,
रस्मों को कभी तय कर लेंगे !
चल दिल से ख़ुदा को हम देखें,
मज़हब को कभी तय कर लेंगे !
'अल्फ़ाज़' ज़रा वो हाँ कह दें,
||| अल्फ़ाज़ |||
तय = Fix, Establish, Settle
शर्त = Condition
फ़िलहाल = At Present, As Of Now
रिवाज = Custom, Fashion, Practice
रस्म = Custom, Ritual
मज़हब = Religion