muqammal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
muqammal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 27 सितंबर 2017

मुक़म्मल जहान !!!

ये हिक़ायत-ए-हस्ती तेरी
दुनिया में है मेहमान सी,
क्यूँ तलब रखता है तू
इस मुक़म्मल जहान की !

सुना है उसकी क़ब्र है
एक फ़क़ीर के बराबर में,
तामीर सोने चांदी की थी
जिस शख्स़ के मकान की !

वक़्त-ए-रुख़सत जिस्म ये
जायगा ख़ाली हाथ ही,
तब पैरवी ख़ुदा से करेगी
दौलत तेरे ईमान की !

सुन ज़रा जिंदा बशर,
कब्रगाहों से न डर,
मिट्टी में ही मिल जानी है
हस्ती हर इन्सान की !

तू भी तमन्ना करेगा
बेज़ुबान हो जाने की,
जो सज़ा मालूम हो तुझे
गीब़त-ओ-बोहतान की !

|||फ़राज़|||

हिक़ायत-ए-हस्ती= Story of the existence
तलब= Desire, Demand.
मुक़म्मल= Perfect, complete
फ़क़ीर= Mendicent, Dervish, Begger
तामीर= Construction.
वक़्त-ए-रुख़सत= Time of separation/ Parting.
पैरवी= Prosecution, Lobbying.
ईमान= Beliefe, Conscience, Creed, Faith
बशर= Human being.
कब्रगाह= Graveyard.
गीब़त= Back biting
बोहतान= False accusation, Calumny, False imputation.

रविवार, 27 अगस्त 2017

बेमुरव्वत!!!

बेमुरव्वत मैं भी ज़रा हो जाऊं,
क्यूँ न अब मैं भी ख़फ़ा हो जाऊं!

तू बेनियाज़ है अब मेरी मरीज़ी से,
बेग़रज़ मैं तुझसे इस दफ़ा हो जाऊं!

तुझसा कोई हुनर मुझको भी अता हो,
क़त्ल भी करूँ और बेगुनाह हो जाऊं!

तेरे क़िरदार का हर ऐब नुमाया होगा,
सर-ए-बाज़ार अगर मैं बेरिदा हो जाऊं!

वो तग़ाफ़ुल न करेगा ख़बर है हमको,
'फ़राज़' किसके लिए मैं फ़ना हो जाऊं!

मेरे ऐब को भी लोग मेरी अदा समझें,
मुकम्मल मैं कुछ इस तरह हो जाऊं!

क़फ़स में तो हूँ मगर परिंदा तो नहीं,
मैं बाज़ुबां हूँ तो कैसे बेज़ुबां हो जाऊं!

|||फ़राज़|||

बेमुरव्वत=Unkind, Uncivil, Inhuman.
बेनियाज़= Carefree
मरीज़ी= Sickness, Unwell.
बेग़रज़=Uninterested.
अता= Gift, Giving
क़िरदार= Character
ऐब=Defect, Imperfection
नुमाया= Apparent, Visible.
सर-ए-बाज़ार= In public, Openly.
बेरिदा=Uncover
तग़ाफ़ुल=Negligence
फ़ना=Destroy
क़फ़स=Cage, Prison
बाज़ुबां= One who can speak
बेज़ुबां= Speechless, Voiceless

शनिवार, 20 मई 2017

ऐ दिल !!!

फ़िर आज उसने दुआ की है शायद,
ज़िन्दगी फ़िर शादमां सी लगती है !

पलकें झपककर उसने हर बात कह दी,
रंजिशें आज सब बेवजह सी लगती हैं !

तुझसे ही मुक़म्मल है हर सफ़र मेरा,
तू है वाहिद, पर कारवां सी लगती है !

जब से गुज़रा है तू मेरी गलियों से,
मुझको ये ज़मीं कहकशां सी लगती है !

बड़े एहतराम से सोचा कर उसको ऐ दिल,
उसकी आँखें मुक़म्मल दुआ सी लगती हैं !

||| फ़राज़ |||
शादमां= Happy
रंजिशें= Hostility, Ill-Will
मुक़म्मल= Complete
वाहिद= Single, Lone, One
कहकशां= The Galaxy, The Milkyway
एहतराम= Respect, Honor.