haya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
haya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 13 अगस्त 2017

वजह!!!

यूँ तो रोने को ग़म हज़ार हैं ज़माने में,
हंसने के लिए बस एक वजह बहुत है!

आ जाओ कि बसा लें हम एक दुनिया,
मेरे दिल में ख़ाली सी जगह बहुत है!

दिल है कि तेरी ही इबादत करता है,
यूँ तो इस ज़माने में ख़ुदा बहुत हैं!

लाख रंजिशें रख लें मुझसे दुनिया वाले,
दोस्त के दिल की एक दुआ बहुत है!

तुझसे जीत कर मैं कुछ न पाऊंगा,
तुझसे हार जाने में नफ़ा बहुत है!

जाने क्यूँ बस दिल को सज़ा मिलती है,
यूँ तो निगाहों के भी तो गुनाह बहुत है!

क़फ़स उन निगाहों की पुरमसर्रत हैं,
हसीन ये क़ैद की सज़ा बहुत है!

पलकें उठाने से वो घबराता है 'फ़राज़',
सुना है उसकी आँखों में हया बहुत है!

|||फ़राज़|||

क़फ़स= Prison, पुरमसर्रत= Full of happiness

रविवार, 23 अप्रैल 2017

फ़िक्र !!!

यूँ तो मेरे भी इर्द-गिर्द
हमदर्द-ओ-ग़मख़्वार हैं
तू हाल मेरा पूछ ले,
ये जहाँ मुझसे जल जाए !

आरज़ू के दो दिनों में
हमने गुज़ारी उम्र है
हसरतों की रात ये,
यूँ ही कहीं न ढल जाए !

चल सितारों में ही अब
कर लें कहीं हम आशियाँ,
इससे पहले कि ज़माना
फ़िर चाल कोई चल जाए !

पहलू में आ गए हो तो
ख़ामोशियों को तोड़ दो
शर्म-ओ-हया में फ़िर कहीं,
ये रात भी न ढल जाए !

तेरी वफ़ाओं पर यकीं,
यूँ तो बहुत ऐ यार है,
डर है मुझे कि दिल कहीं
तेरा न फ़िर संभल जाए !

||| फ़राज़ |||