है
कौन कि जो आबाद हुआ,
जो
इश्क़ करे, बर्बाद हुआ !
है वस्ल ख़ुशी ऐसी जिसमें,
जो शाद हुआ, नाशाद हुआ !
जो पार हुआ, गुमनाम रहा,
जो
डूब गया, फ़रहाद हुआ !
हम
तेरे जैसे लगते हैं,
तू
इतना हमको याद हुआ !
दिल काँच के जैसा नाज़ुक था,
जब
टूट गया, फ़ौलाद हुआ !
इन्सान
थे उतरे दुनिया में,
ये धर्म कहाँ ईजाद हुआ !
जिससे खायी हमने ठोकर,
वो संग मेरी बुनियाद हुआ !
'अल्फ़ाज़' ग़ज़ल का राज़ है ये,
महसूस
किया, इरशाद हुआ !
||| अल्फ़ाज़ |||
आबाद
= Inhabited,
Prosperous, संपन्न, खुशहाल
बर्बाद
= Ruin, Destroy, नष्ट
वस्ल
= Union Or Meeting (Typically
Used In The Context Of A Meeting Of Lovers), मिलन,
शाद
= Happy, Glad, प्रसन्न, आनंदित
नाशाद
= Unhappy, Joyless, दुखी
फ़रहाद
= Hero Of The Famous Love-Story 'Shirin-Farhad',
नाज़ुक
= Delicate, Gracious, कोमल
फ़ौलाद
= Steel, लोहा
धर्म
= Religion
ईजाद
= Invent
संग
= Stone, पत्थर
बुनियाद
= Foundation आधार
इरशाद
= Means A Command Or An Order
Given To Someone