sang लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sang लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 16 मई 2019

जो इश्क़ करे


है कौन कि जो आबाद हुआ,
जो इश्क़ करे, बर्बाद हुआ !

है वस्ल ख़ुशी ऐसी जिसमें,
जो शाद हुआ, नाशाद हुआ !

जो पार हुआ, गुमनाम रहा,
जो डूब गया, फ़रहाद हुआ !

हम तेरे जैसे लगते हैं,
तू इतना हमको याद हुआ !

दिल काँच के जैसा
 नाज़ुक था,
जब टूट गया, फ़ौलाद हुआ !

इन्सान थे उतरे दुनिया में,
ये धर्म कहाँ ईजाद हुआ !

जिससे खायी हमने ठोकर
,
वो संग मेरी बुनियाद हुआ !

'अल्फ़ाज़' ग़ज़ल का राज़ है ये,
महसूस किया, इरशाद हुआ !

||| अल्फ़ाज़ |||

आबाद = Inhabited, Prosperous, संपन्न, खुशहाल
बर्बाद = Ruin, Destroy, नष्ट
वस्ल = Union Or Meeting (Typically Used In The Context Of A Meeting Of Lovers), मिलन,
शाद = Happy, Glad, प्रसन्न, आनंदित
नाशाद = Unhappy, Joyless, दुखी
फ़रहाद = Hero Of The Famous Love-Story 'Shirin-Farhad', 
नाज़ुक = Delicate, Gracious, कोमल
फ़ौलाद = Steel, लोहा
धर्म = Religion
ईजाद = Invent
संग = Stone, पत्थर
बुनियाद = Foundation आधार
इरशाद = Means A Command Or An Order Given To Someone