कभी
गिर के देखो, संभल कर के देखो,
प्यार
की राह पर साथ चल कर के देखो !
गर संभल के चलोगे, तो तन्हा रहोगे,
इस
रास्ते पे तुम भी फिसल कर के देखो !
इश्क़
सारे सवालों का इकलौता हल है,
एक दफ़ा ये पहेली भी हल कर के देखो !
इश्क़
तुमको भी तुमसे ही होने लगेगा,
मेरी
आँखों से आँखें बदल कर के देखो !
फ़स्ल-ए-गुल है चमन में टहल कर के देखो,
मस्त भँवरे सा गुल पे मचल कर के देखो !
क्यूँ शमाओं की लौ पे पतंगे फ़ना हैं,
लौ किसीकी लगाओ, तो जलकर के देखो !
उम्र भर न सही, कुछ लम्हों को सही,
दो
क़दम ही सही, साथ चल कर के देखो !
अल्फ़ाज़
में पिरो के उनकी सारी अदाएँ,
'अल्फ़ाज़' उनको ग़ज़ल कर के देखो !
||| अल्फ़ाज़ |||
गर=
If
तन्हा= Alone, Single
इकलौता=
Only
दफ़ा= Time
फ़स्ल-ए-गुल= Springtime, The Season Of
Spring
चमन= Flower Garden
मस्त= Drunk, Intoxicated
गुल=
Flower
शमा=
Candle
लौ= Candle Flame, An
Ardent Desire, Attachment
फ़ना= Destruction
अदा= Coquetry, Gesture