aanch लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
aanch लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 10 फ़रवरी 2019

इश्क़ की आँच

अब राज़ नहीं ये संभलता है,
दिल जलता है तो जलता है !

ये इश्क़ की आँच है धीमी सी,
दिल हौले-हौले जलता है !

हाय ये हमको हुआ है क्या,
तेरा न होना खलता है !

तेरी ज़िद के अंगारों पर,
दिल नंगे पाँव टहलता है !

दिल को आरामें रास कहाँ,
दिल तड़पे तो ही बहलता है !

वो आँखों का है जादूगर,
आँखों से मुझको छलता है !

जब चोरी पकड़ी जाती है,
वो हँस के बात बदलता है !

'अल्फ़ाज़' तू गर्मी जारी रख,
वो हौले-हौले पिघलता है !

||| अल्फ़ाज़ |||

आँच = Flame, Warmth
हौले-हौले = Slowly, Gradually, Gently,
रास = Be Suitable, Accept, Agree
छल = Deceit, Deception, Trick,
जारी = Continue, Proceed

बुधवार, 30 मई 2018

बारिश !!!

ख़्वाहिशों ने बादलों से,
चुपके से साज़िश की थी !
एक शाम तुम भी साथ थी,
और बारिश भी थी !

सर्द हवाओं ने,
एहसासों को हवा दी थी !
बारिश की बूंदों में,
जज़्बातों की आंच सी थी !

जब क़ुर्ब हासिल हो जाये,
ख़ामोश दो निगाहों से !
मिलते हैं ऐसे मौसम,
'फ़राज़' बड़ी दुआओं से !

||| फ़राज़ |||

ख़्वाहिश= Wish, Desire
साज़िश= Conspiracy
सर्द= Cold
एहसास= Feeling, Perception
जज़्बात= Emotions, Feelings
आंच= Flame, Warmth,
क़ुर्ब= Vicinity, Nearness,
हासिल= Gain
ख़ामोश= Silent