सवाल ही सवाल रहे, कोई जवाब न रहे,
मेरी नींदों में बाक़ी कोई ख़्वाब न रहे !
ये बस्ती तेरे बग़ैर कुछ ऐसी लगती है,
जैसे गुलशन में बाक़ी कोई गुलाब न रहे !
इतना बेज़ार सा है ये दिल-ए-मोमिन मेरा,
जैसे इबादत में बाक़ी कोई सवाब न रहे !
चाहे कुछ न कमा पाऊं मैं जन्नत की ख़ातिर,
मगर ज़िन्दगी पे बाक़ी कोई हिसाब न रहे !
मुफ़्लिसी इतनी भी पेश न
आये कभी दिल को,
कि निगाहों में बाक़ी कोई सराब न रहे !
इतना ख़ाली है मेरा दिल तेरी याद के बग़ैर,
जैसे मय-ख़ाने में बाक़ी कोई शराब न रहे !
कि फ़िर कौन याद करेगा अल्लाह को तड़पकर,
अगर ज़िन्दगी में बाक़ी कोई अज़ाब न रहे !
ज़रूरी है कि नज़र और नज़रिया ठीक हो,
चाहे औरत पे बाक़ी कोई हिजाब न रहे !
ख़ुदारा 'फ़राज़' को
तू इतना मुकम्मल कर दे,
कि मेरे किरदार पे बाक़ी कोई नक़ाब न रहे !
||| फ़राज़ |||
बग़ैर= Without, Except
गुलशन= Flower
Garden, Rose Garden
बेज़ार= To Be
Sick Of
दिल-ए-मोमिन= Believer/ Pious
इबादत= Prayers,
Adoration
सवाब= Reward
Of Good Deeds
ख़ातिर= For The Sake Of
हिसाब= Account, Calculation
मुफ़्लिसी= Poverty
पेश= Happen
सराब= Mirage, Illusion
मय-ख़ाना= Bar, Tavern
अज़ाब= Torment, Agony
नज़रिया= Ideology, Perspective
हिजाब= Hijaab Means A Cover Of A Woman Over The Whole Body.
ख़ुदारा= O God.
मुकम्मल= Complete, Perfect
किरदार= Character
नक़ाब= Is The Covering
Of The Face And Hands.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें