sachcha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sachcha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 अप्रैल 2019

सच


इस दौर में वो सच कहता है,
मोमिन है या रिन्दना है !

सब सह कर हँसता रहता है,
पागल है या दीवाना है !

क्यूँ सिक्के जोड़ा करता है,
तुझको एक दिन मर जाना है !

किस शिद्दत से प्यासा होगा,
वो साग़र हो के तिश्ना है !

तरकीबें लाख लगाओ तुम,
जो होना है वो होता है !

एक बार तो मरने से पहले,
दिखला दे कितना ज़िन्दा है !

कुछ झूठे हमसे कहते हैं,
'अल्फ़ाज़तू कितना झूठा है !

तू ख़ुद को झूठा कहता है,
'अल्फ़ाज़तू कितना सच्चा है !

||| अल्फ़ाज़ |||
दौर = Time, Era, युगसमय
मोमिन = Believer, इश्वर में विश्वास रखने वाला
रिन्दना = Drunk, नशे में
शिद्दत = Vehemence, Severity
साग़र = Wine-Cup, Goblet, शराब का प्याला
तिश्ना = Thirsty, Insatiable, प्यासातृषित,
तरकीब = Method, Trick, युक्ति

रविवार, 10 फ़रवरी 2019

इश्क़ का धागा

ये इश्क़ है गीली मेंहदी सा,
सौंधा-सौंधाकच्चा-कच्चा !

सब रंग ज़माने के झूठे,
इक रंग वफ़ा का है सच्चा !

तू जितना मिलेउतना कम है,
तू जितना मिलेउतना अच्छा !

बस दिल की कहे, बस दिल की सुने,
दिल सीधा हैदिल है सच्चा !

है इश्क़ बुरासब कहते हैं,
पर सबको लगता है अच्छा !

एक जन्म का पक्का बंधन है,
पर इश्क़ का धागा है कच्चा !

जो जान के साथ नहीं जाता,
'अल्फ़ाज़इश्क़ है वो सच्चा !

||| अल्फ़ाज़ |||

सौंधा = Smelling Like Fresh Henna/ Soil, Fragrant
वफ़ा = Fulfilment, Fidelity, Faithful
जन्म = Incarnation, Life