इस दौर में वो सच कहता है,
मोमिन है या रिन्दना है !
सब सह कर हँसता रहता है,
पागल है या दीवाना है !
क्यूँ सिक्के जोड़ा करता है,
तुझको एक दिन मर जाना है !
किस शिद्दत से प्यासा होगा,
वो साग़र हो के तिश्ना है !
तरकीबें लाख लगाओ तुम,
जो होना है वो होता है !
एक बार तो मरने से पहले,
दिखला दे कितना ज़िन्दा है !
कुछ झूठे हमसे कहते हैं,
'अल्फ़ाज़' तू कितना झूठा है !
तू ख़ुद को झूठा कहता है,
'अल्फ़ाज़' तू कितना सच्चा है !
||| अल्फ़ाज़ |||
दौर = Time, Era, युग, समय
मोमिन = Believer, इश्वर में विश्वास रखने वाला
रिन्दना = Drunk, नशे में
शिद्दत = Vehemence, Severity
साग़र = Wine-Cup,
Goblet, शराब का प्याला
तिश्ना = Thirsty,
Insatiable, प्यासा, तृषित,
तरकीब = Method, Trick, युक्ति
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें