nafrat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
nafrat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 जुलाई 2018

तसल्ली !!!

महज़ कांटे ही महफ़ूज़ हैं इस ज़माने में,
फूल तो मसल जाते हैं राहों को सजाने में !

कभी अपनों की शिकायत ग़ैरों से कीजिये,
कोई पीछे न रहेगा आग लगाने में !

इतना महँगा भी नहीं है तसल्ली देना,
इतना ख़र्चा भी नहीं है मुस्कुराने में !

कोई अपना रूठ जाए तो उसे मना लेना,
एक उम्र लगती है रिश्तों को बनाने में !

नफ़रत अगर चाहिए तो मुफ़्त मिलेगी,
मगर प्यार ख़र्च होता है प्यार कमाने में !

इक़रार न सही तो इंकार ही सही,
कुछ तो हासिल होगा दिल आज़माने में !

तुझे याद तो महज़ इसलिए करता हूँ,
मुझे आराम मिलता है दिल जलाने में !

तेरी हसरत तो करता हूँज़िद नहीं करता,
कोई बुराई तो नहीं तुझे इस तरह चाहने में !

गुनाह तो तब है कि जब मयकशी की जाये,
कोई गुनाह नहीं 'फ़राज़मयकदे जाने में !

||| फ़राज़ |||

महज़ = Merely, Only
महफ़ूज़ = Safe
ज़माना = World, Era
शिकायत = Complaint, Lamentation
ग़ैर = Stranger, Rival, Outsider 
तसल्ली = Solace, Consolation, Comfort
ख़र्चा = Expense
नफ़रत = Hate
इक़रार = Consent, Pledge
इंकार = Denial, Refusal
हासिल = Gain, Result
आज़माना = Try, Test
हसरत = Desire
ज़िद = Insistence
गुनाह = Sin, Crime, Fault
मयकशी = Boozing, To Drink
मयकदे= Bar, Tavern

रविवार, 13 अगस्त 2017

तेरे शहरवाले !!!

अजब रिवायतें रखते हैं तेरे शहरवाले,
ज़हर सस्ता और महंगी दवा रखते हैं!

ज़ाहिराना तो रखते हैं अदब-ओ-लिहाज़,
रंजिशें दिल में, और होंठों पे दुआ रखते हैं!

इल्ज़ामदराज़ियाँ करते हैं वो पीठ पीछे,
सामने वो लोग मीठी सी ज़बां रखते हैं!

तेरे नाम से आवाज़ देते हैं मुझको अक्सर,
कुछ लोग मेरे ज़ख्मों को हरा रखते हैं!

अब तो तू भी हो गया है उनके ही जैसा,
लोग नफ़रत अब मुझसे बे-वजह रखते हैं!

जब भी गुज़रता है तेरी गली से ''फ़राज़,
लोग तेरी खिड़की पर निगाह रखते हैं!

|||फ़राज़|||


अजब= strange
रिवायत= traditions
ज़ाहिरन= apparently, overtly
अदब-ओ-लिहाज़respect, modesty
रंजिशें
इल्ज़ामदराज़ियाँ
ज़बां
बे-वजह
निगाह