तकलीफ़, न कोई हलचल है,
शायद
अब दर्द मुसलसल है !
अब
उसके बिना अधूरा हूँ,
अब
मेरा इश्क़ मुकम्मल है !
ये
कह के उसने ठुकराया,
शायर
है, शायद पागल है !
दिखती
है क़त्ल की तैयारी,
उनकी
आँखों में काजल है !
कुछ अब भी गुज़रा करता है,
हाँलाकि
वो गुज़रा कल है !
तहज़ीब ही उनका गहना है,
वो
जिनके सर पे आँचल है !
जीने
की अज़ीयत क्या जाने,
जिनके
बिस्तर में मख़मल है !
सच्चाई की जाँ को ख़तरा है,
'अल्फ़ाज़' शहर अब मक़्तल है !
||| अल्फ़ाज़ |||
तकलीफ़ = Trouble, Difficulty, कष्ट, पीड़ा,
हलचल
= Tumult, Turmoil, कोलाहल
मुसलसल = Regular, Successive,
लगातार, जारी
मुकम्मल = Perfect,
Complete, सम्पूर्ण, पूर्णतयः
क़त्ल = Murder, हत्या
अज़ीयत = Trouble, Suffering, कष्ट
मख़मल
= Velvet
तहज़ीब
= Politeness, Civilization,
सभ्यता
आँचल
= Veil, दुपट्टा
जाँ
= life, existence, जीवन
मक़्तल = A
Place Of Slaughter Or Execution, वधशाला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें