एक रिश्ता
पूरे मन से है,
जो पहला
इश्क़ वतन से है !
दाढ़ी और टोपी है सुन्नत,
ईमान तो जन-गण-मन से है !
सिख-ओ-सिंधी, उर्दू-हिंदी,
हर मज़हब यहाँ अमन से है !
आवाम से फ़ौजी का रिश्ता,
जैसे दिल
का धड़कन से है !
आवाम नहीं, अब फ़ौज हैं हम,
ये जंग तो अब जन-जन से है !
बस बहुत सहा, अब और नहीं,
ललकार ये अब दुश्मन से है !
जाऊँगा
तिरंगे में लिपटा,
वादा ये
अपने कफ़न से है !
तैयार वतन
पे मिटने को,
'अल्फ़ाज़' तो तन-मन-धन से है !
||| अल्फ़ाज़ |||
दाढ़ी = Beard
टोपी= Cap
सुन्नत= Tradition Of The Holy Prophet Which Is
Followed By Muslims. इस्लाम धर्म के वह
नियम/ स्वभाव/ आदत, जो पैगंबर साहिब ने किया हो!
ईमान= Belief, Faith, धर्म, निष्ठा
जन-गण-मन= National Anthem, Patriotism, राष्ट्र-गान, देशभक्ति
सिख-ओ-सिंधी = Sikhs And Sindhis,
मज़हब= Religion, धर्म
अमन = Peace, शांति
आवाम = Public, जनता
फ़ौजी = Soldier, The Military/Army Man, फ़ौज का जवान, सैनिक,
फ़ौज = Army, Military, सेना,
जंग = War, रण, युद्ध
जन-जन = People,
Everyone, Public, Commons प्रत्येक व्यक्ति
ललकार = Challenge, Whoop
कफ़न = Shroud, Cloth To
Cover The Corpse
तन-मन-धन
= Body-Mind-Wealth I.E. All That Defines A
Person- One's Physical, Mental And Material Sources
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें