मनमर्ज़ियाँ है करता, मग़फ़िरत भी चाहिए,
आज़ादियाँ भी चाहिए, शरी'अत भी चाहिए !
अपने हर एक गुनाह की, यूँ तो मुझे ख़बर है,
फ़िर भी मुझे नबी की शफ़ा'अत भी चाहिए !
इंसाँ की ख़्वाहिशों की, मत पूछ इंतिहा तू,
दुनिया के बाद इसको जन्नत भी चाहिए !
दो गज़ ज़मीं भी
घर है, महशर के रोज़ तक,
पर दो जहाँ पे इसको हुकूमत भी चाहिए !
अब तक तो मुफ़्त में ही बदनाम मैं हुआ हूँ,
बदनामियों की अब तो क़ीमत भी चाहिए !
पहरों तलक हूँ बिकता, लम्हें ख़रीदने को,
दौलत की भी तलब है, फ़ुर्सत भी चाहिए !
इस दिल की चाहतों का आलम तो देखिये,
सूरत के बाद 'अल्फ़ाज़' सीरत भी चाहिए !
||| अल्फ़ाज़ |||
मनमर्ज़ियाँ= Heart’s Desires
मग़फ़िरत= Absolution, Pardon, Forgiveness
शरीअत= Code Of Conduct-Islamic
नबी= Prophet
शफ़ाअत=
Recommendation By The Prophet
On The Doomsday
इंसाँ= Human Being, Mankind
ख़्वाहिश= Wish, Request, Inclination, Will
इंतिहा= Utmost Limit, End, Extremity
ज़मीं= Land
महशर= Day Of Resurrection, A Place Of Rising And Assembling, The
Last Day
रोज़= Day
जहाँ= World
हुकूमत= Dominion, Authority
क़ीमत= Price, Value, Cost,
पहर= Unit Of Time. One Pahar Nominally
Equals Three Hours
फ़ुर्सत= Leisure, Freedom, Rest
आलम= Condition, Situation
सूरत= Face
सीरत= Quality, Nature, Character
सीरत= Quality, Nature, Character