hangi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hangi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 7 अगस्त 2017

तू मेरी बहन है !!!


कभी मेरी दोस्त बन कर
हर राज़ बाँट लेती हो !
कभी माँ की तरह
मुझको डांट लेती हो !

कभी छोटी-छोटी बातों पर
तुम मुझसे लड़ती हो !
कभी पंख मुझे दे देती हो
कभी साथ मेरे तुम उड़ती हो !

कभी मेरे होमवर्क के
सारे सवाल सुलझाती थी !
अब भी मेरी हर एक उलझन
अपनेपन से सुलझाती हो !

मेरी हंसी में हंसती हो
मेरे ग़म में उदास रहती हो !
फ़ासला बस निगाह का है
हमेशा दिल के पास रहती हो !

ज़िन्दगी की दुश्वारियों में
मुझको इतना तो चैन है !
ख़ुदा मुझसे ख़फ़ा नहीं है
क्योंकि तू मेरी बहन है !!!

|||
फ़राज़ |||