गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

!!! लेकिन !!!

उसने कहा कि
मुझे प्यार है तुमसे , लेकिन....

लेकिन !
वो एक लफ़्ज़,
जो जोड़ता है,
दो जुमलों को.
लेकिन، 
इस 'लफ्ज़-ए-लेकिन' ने
तोड़ा होगा,
न जाने कितने दिलों को..

काश उसने उस 'लेकिन' को
कुछ यूँ कहा होता
कि,
शायद हम कभी न मिल पायें
लेकिन, मुझे तुमसे प्यार है..

बहुत चुभता है ये लफ्ज़-ए-लेकिन,
ज़रा एहतियात से इस्तेमाल करना

||| फ़राज़ |||

लेकिन= But
लफ़्ज़= Word
जुमला= The Sentence, Clause
लफ्ज़-ए-लेकिन= Word of But.
ज़रा= A bit.
एहतियात= Care, Caution, Precaution
इस्तेमाल= Use


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें