उसने कहा कि
मुझे प्यार
है तुमसे , लेकिन....
लेकिन !
वो एक लफ़्ज़,
जो जोड़ता है,
दो जुमलों को.
लेकिन،
इस 'लफ्ज़-ए-लेकिन'
ने
तोड़ा होगा,
न जाने कितने
दिलों को..
काश उसने उस 'लेकिन' को
कुछ यूँ कहा
होता
कि,
शायद हम कभी
न मिल पायें
लेकिन, मुझे तुमसे प्यार है..
बहुत चुभता है ये लफ्ज़-ए-लेकिन,
ज़रा एहतियात से इस्तेमाल करना
||| फ़राज़ |||
लेकिन= But
लफ़्ज़= Word
जुमला= The Sentence, Clause
लफ्ज़-ए-लेकिन= Word of But.
ज़रा= A bit.
एहतियात= Care, Caution, Precaution
इस्तेमाल= Use