चलो फ़िर से उसे छत
पे बुलाया जाए,
चाँद फ़िर से मुंडेर पे लाया जाए !
सुना है उसकी मुस्कान बड़ी महँगी है,
चलो ख़ुद को दांव पे लगाया जाए !
चलो फ़िर से बहाने से उनको देखें,
चलो फ़िर से पतंगों को उड़ाया जाए !
वो कश्मकश कि कौन पहले बात करे,
बात करने का कोई बहाना बनाया जाए !
शायद मेरी आहट पे चला आये दौड़ के,
चलो दीवार पे कपड़ों को सुखाया जाए !
चलो फिर से नज़र से कोई बात करें,
हाल-ए-दिल इशारों में जताया जाए !
चलो फ़िर से घर पे कोई महफ़िल हो,
सबके बहाने से उनको भी बुलाया जाए !
चलो फिर से ख़ुद को एक अज़ीयत दें,
चलो फ़िर से दिल उनसे लगाया जाए !
चलो चाँद में तकें फ़िर से उनके चेहरे को,
चलो फ़िर रात को जाग के बिताया जाए !
कोई बदनामी न होगी अगर नाम न आये,
बिना नाम लिए 'फ़राज़' उनपे कुछ सुनाया जाए !
||| फ़राज़ |||
कश्मकश= Struggle, Wrangle, Tussle,
हाल-ए-दिल= Condition Of The Heart
महफ़िल= Party, Gathering
अज़ीयत= Trouble, Suffering, Distress
बदनामी= Defame, Ignominy
चाँद फ़िर से मुंडेर पे लाया जाए !
सुना है उसकी मुस्कान बड़ी महँगी है,
चलो ख़ुद को दांव पे लगाया जाए !
चलो फ़िर से बहाने से उनको देखें,
चलो फ़िर से पतंगों को उड़ाया जाए !
वो कश्मकश कि कौन पहले बात करे,
बात करने का कोई बहाना बनाया जाए !
शायद मेरी आहट पे चला आये दौड़ के,
चलो दीवार पे कपड़ों को सुखाया जाए !
चलो फिर से नज़र से कोई बात करें,
हाल-ए-दिल इशारों में जताया जाए !
चलो फ़िर से घर पे कोई महफ़िल हो,
सबके बहाने से उनको भी बुलाया जाए !
चलो फिर से ख़ुद को एक अज़ीयत दें,
चलो फ़िर से दिल उनसे लगाया जाए !
चलो चाँद में तकें फ़िर से उनके चेहरे को,
चलो फ़िर रात को जाग के बिताया जाए !
कोई बदनामी न होगी अगर नाम न आये,
बिना नाम लिए 'फ़राज़' उनपे कुछ सुनाया जाए !
||| फ़राज़ |||
कश्मकश= Struggle, Wrangle, Tussle,
हाल-ए-दिल= Condition Of The Heart
महफ़िल= Party, Gathering
अज़ीयत= Trouble, Suffering, Distress
बदनामी= Defame, Ignominy
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें