saafar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
saafar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 28 सितंबर 2018

चले गए

वादों को, इरादों को भुला के चले गए,
हंसती हुई आँखों को रुला के चले गए !

जाते हुए तुमने कोई क़र्ज़ा नहीं रखा,
इल्ज़ाम सारे हमपे लगा कर चले गए !

क़दमों के निशानात भी छोड़े नहीं तुमने,
रास्ता भी उस सफ़र का मिटा के चले गए !

कुछ यूँ गए कि लौट के न आये फ़िर कभी,
एक मोड़ पे इन आँखों को बिठा के चले गए !

'अल्फ़ाज़जिन्हें समझे थे नाख़ुदा अपना,
मेरा पता सैलाब को बता के चले गए !

||| अल्फ़ाज़ |||

क़र्ज़ा = Loan, Debt
इल्ज़ाम = Blame, Accusation
क़दम = Foot
निशानात = Traces, Signs
सफ़र = Journey
नाख़ुदा = Boatman, Sailor, The Master Or Commander Of A Ship
सैलाब= A Flood, Deluge, Inundation, Torrent