rishwat-khor लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
rishwat-khor लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 जनवरी 2019

बे-सल्तनत सुल्तान

लुटने की मुझको फ़िक्र क्या, बे-साज़-ओ-सामान हूँ,
लोगों के दिल में घर मेरा, बे-सल्तनत सुल्तान हूँ !

है तू अगर इन्सान तो समझेगा मेरी बेबसी, 
करता हूँ मैं भी ग़लतियाँ, मैं भी तो बस इन्सान हूँ !

मुझको भी है दरकार हर रिश्ते से कुछ न कुछ नफ़ा, 
कुछ मैं भी रिश्वत-ख़ोर हूँ, कुछ मैं भी बेईमान हूँ !

करता नहीं मैं तब से ज़ाया एक लम्हा ज़िन्दगी.
जिस पल समझ आया कि बस एक पल का मैं मेहमान हूँ !

मुझमें दफ़्न हैं तेरी यादें, तेरी क़समें, और तू,
अपनी वफ़ा की लाश का मैं आप क़ब्रिस्तान हूँ !

कुर’आन में भी तो नहीं अल्लाह का सारा बयाँ,
जितना ख़ुदा को जाना है, मैं उतने में हैरान हूँ !

आँखों के पानी से मैं सींचूँ किस तरह अपनी ज़मीं,
ख़ुद-कुश नहीं, मजबूर हूँ, मैं हिन्द का किसान हूँ !

कश्मीर तो मैं अब भी हूँ, जन्नत मगर मैं न रहा,
हर रोज़ ताज़ी क़ब्र और जलता हुआ शमशान हूँ !

'
अल्फ़ाज़' मैं हूँ आईना, कहता हूँ सच मैं हू-ब-हू,
लिखता तो हूँ पेचीदगी, पढ़ने में मैं आसान हूँ !

||| अल्फ़ाज़ |||

बे-साज़-ओ-सामान= Without Luggage Wherewithal (ख़ाली हाथ)
बे-सल्तनत= Without Empire (राज्यविहीन, बिना राज्य का)
सुल्तान= Emperor (शासक, राजा)
बेबसी= Helplessness (लाचारी, विवशता)
ग़लतियाँ= Mistakes (भूल, दोष)
दरकार= Required, Need (आवश्यकता)
नफ़ा= Profit, Gain (लाभ)
रिश्वत-ख़ोर= Corrupt (भ्रष्ट)
बेईमान= Cheat, Dishonest, Fraudulent, Knave
ज़ाया= Waste (व्यर्थ)
लम्हा= Moment (पल, क्षण)
मेहमान= Guest (अतिथि)
दफ़्न= Buried
वफ़ा=  Fidelity, Faithfulness, Love, Loyalty (प्रेम, निष्ठा)
लाश= Dead Body, Corpse, Carcass (शव)
क़ब्रिस्तान= A Burial Ground, Cemetery, Graveyard
कुर'आन= Holy Quran, The Islamic Holy Book
बयाँ= Statement, Declaration, Description, (विवरण, वर्णन, उल्लेख)
हैरान= Confounded, Astonished, Perplexed, Amazed (हतप्रभ, चकित)
सींचना= To Irrigate/Water 
ज़मीं= Soil, Land, (भूमि, धरती)
ख़ुद-कुश= Suicider, One Who Commits Suicide (स्वहंता, आत्महंता)
मजबूर= Compelled, Forced, Oppressed, Constrained, (विवश)
हिन्द= India (हिन्दुस्तान, भारत)
ताज़ी= Fresh, New 
क़ब्र= Grave
शमशान= Crematorium, The Place For Burning Pyres
हू-ब-हू= Exactly, Quite Perfectly (यथातथ्य, सदृष्य)
पेचीदगी= Complexity (जटिलता)