मुझे मस्जिद में जाना है, तुझे मंदर में जाना है,
ख़ुदा
ही एक है जिसको,
सभी
के घर में जाना है !
तेरी हस्ती ही क्या है जो, तू ये बतलायेगा रब को,
ख़ुदा को किस इमारत में ख़ुदा का घर बनाना
है !
बड़ा ही फ़ख़्र है ग़ाफ़िल तुझे अपनी सख़ावत पर,
तू
क्या दे पायेगा उस रब को,
कि
उसका तो ज़माना है !
लगा ले सारी तरकीबें, ज़माने को कमाने की,
यही
एक सच है इंसां का, कि ख़ाली हाथ
जाना है !
मुझे है जानना मक़सद, मेरे दुनिया में आने का,
तू
कर ख़्वाहिश ज़माने की, मुझे तो ख़ुद
को पाना है !
इसी मिट्टी से पैदा हैं सभी मोमिन सभी काफ़िर,
यही तामीर-ए-मस्जिद है, यही बुत का भी ख़ाना है !
इसी मिट्टी से तू पैदा, इसी मिट्टी से मैं पैदा,
फ़र्क़ क्यूँ है अक़ीदे में, बहुत मुश्किल
बताना है !
नज़र तुझको भी एक दिन वो, मलक-उल-मौत आयेंगे,
कि
हर ज़िन्दा बशर के रु-ब-रु ये पेश आना है !
शुक्र इतना भी क्या कम है की मैं ज़िन्दा सलामत हूँ,
कब्र का हाल तो 'फ़राज़', महज़ मुर्दों ने जाना है !
||| फ़राज़ |||
||| फ़राज़ |||
मस्जिद= Mosque.
मंदर= Temple.
हस्ती=
Existence
रब= God.
ख़ुदा= God.
इमारत=
Building
फ़ख़्र= Pride,
A thing to be proud of boasting.
ग़ाफ़िल=
Negligent, Neglectful,
Oblivious.
सख़ावत=
Generosity.
ज़माना=
Time, World.
तरकीबें=
Tricks
इंसां=
Human, man, mankind
मक़सद= Intention, purpose,
object.
ख़्वाहिश=
Wish, Will.
मोमिन=
Believer (in Islam),
Pious.
काफ़िर=
Infidel, Impious.
तामीर-ए-मस्जिद= Construction of
Mosque
बुत= Idol.
ख़ाना= House
फ़र्क़=Difference.
अक़ीदा=
Fundamental doctrine
of Belief. Tenet.
मलक-उल-मौत= Say, "The
Angel Of Death Will Take You Who Has Been Entrusted With You. Then To Your
Lord, You Will Be Returned." (Quran Surah 32:11)
ज़िन्दा=
Alive, Living.
बशर= Man, Human being.
रु-ब-रु=
Face to face, in
person, In front of.
पेश= Happen.
शुक्र=
Thank
सलामत=
Safe.
कब्र= Grave.
महज़= Merely, only.
मुर्दा=
Dead.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें