जन्नत से बे-दख़ल* हूँ,
आदम की मैं नसल* हूँ!
शैताँ* ने बीज बोया,
मैं काटता फ़सल* हूँ!
करता हूँ मैं ख़ताएँ,
इंसान दरअसल* हूँ!
उलझा हूँ ख़ुद से जितना,
उतना हुआ मैं हल हूँ!
मैं ध्यान में रहूँगा,
माना कि मैं ख़लल* हूँ!
माहौल से
मुझे क्या,
कीचड़ का मैं कमल हूँ!
इल्ज़ाम मैं किये दूँ,
अपने किये का फल हूँ!
हर दिल का आईना हूँ,
‘अल्फ़ाज़’ की ग़ज़ल हूँ!
||| अल्फ़ाज़ |||
बेदख़ल (बे-दख़्ल) = निर्वासित, Exiled
नसल (नस्ल) = वंशज, Lineage
शैताँ = शैतान, दुष्ट, Satan
फ़सल (फ़स्ल) = उपज,
खेती, Crop, Harvest
दरअसल (दर-अस्ल) = वस्तुतः, वास्तव में, Actually
ख़लल = बाधा, Interruption
माहौल = परिवेश, परिस्थिति, Surroundings, Environment.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें